हिन्द स्वराज पीठ, दरभंगा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन: विद्यार्थियों ने गांधी के विचारों को घर-घर पहुँचाने का लिया संकल्प हिन्द स्वराज पीठ, दरभंगा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन: गांधी के ‘हिन्द स्वराज’ को समकालीन संदर्भों में समझने पर जोर एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद NMCH, पटना में इलाजरत राघोपुर-दियारा नाव दुर्घटना के घायलों एवं उनके परिजनों से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बेतिया से बड़ी खबर, जहां नगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है

दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुए प्रशांत किशोर, कार्यकर्ताओं की ली राय

दरभंगा: _ जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आगामी दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में मंगलवार को शामिल हुए। बता दें कि उक्त बैठक एकमी घाट चौक के पास एक रिजार्ट में की गई। इस दौरान प्रदेश स्तरीय नेताओं में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, एनपी मंडल, सुभाष कुशवाहा, सरवर अली सहित अन्य मौजूद थे।

बैठक में दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय से संगठन के लोग शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर प्रत्याशियों पर अपनी बात रखी।

इस दौरान चुनाव की तैयारियों, संभावित प्रत्याशियों के चयन और चुनाव अभियान की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने और प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी मंथन किया गया।

बेगूसराय से भाजपा के कद्दावर नेता डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद राय जन सुराज में हुए शामिल

 

इसी दौरान भाजपा के कद्दावर नेता और 2020 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रनर-अप रहे बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद राय ने जन सुराज का दामन थाम लिया। डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद राय बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे भाजपा के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

बता दें कि बैठक में जिला अध्यक्ष दरभंगा निर्मल मिश्रा, महामंत्री मुमताज अंसारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट अध्यक्ष शोएब अहमद खान, अमन चौधरी जिला प्रवक्ता, सुरेंद्र मोहन यादव प्रदेश महासचिव, शिव बोधन साहू युवा जिला अध्यक्ष, उपेंद्र कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी, अमरेश कुमार अमर ओबीसी प्रभारी, महिला अध्यक्ष प्रतिभा झा, बिल्टू साहनी संसदीय चुनाव प्रभारी, मधुबनी जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा, झंझारपुर जिला अध्यक्ष राज नारायण यादव, महिला जिला महामंत्री रानी शाह सहित अन्य थे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें