वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2007 पर संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा :_  वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष ‘संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन बैरिया प्रखंड स्तिथ बुनियाद केंद्र में किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से “वरिष्ठ नागरिक अधिनियम 2007” (Maintenance and Welfare of Parents and Senior Citizens Act, 2007) विषय पर केंद्रित रहा।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथियों और विषय विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। वक्ताओं ने अधिनियम के तहत मिलने वाले कानूनी अधिकारों, भरण-पोषण, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही बुजुर्गों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध कानूनी मंचों के बारे में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मंच पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बैरिया, DPM बुनियाद केंद्र, कई गणमान्य व्यक्ति और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की और समाज में बुजुर्गों के सम्मान व सुरक्षा को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें

स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी), पश्चिम चम्पारण, बेतिया में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, वित्तीय समावेशन एवं ऋण वितरण की प्रागति की समीक्षा, कृषि एवं एमएसएमई ऋण पर विशेष बल।