जीएनएम ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट की छात्राओं ने लहराया परचम, 89% का चयन।

बेतिया पश्चिमी चंपारण:_ बीटीएससी 2025 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है। परीक्षा में शामिल कुल 37 छात्राओं में से 33 का चयन हुआ है। इस तरह कॉलेज का परीक्षा परिणाम करीब 89.19 प्रतिशत रहा। छात्राओं की इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। उक्त बातों की जानकारी कुंतल भूषण ,प्राचार्य,ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आगे उन्होंने बताया कि बीटीएससी 2025 की परीक्षा में बेतिया जीएनएम कॉलेज की वर्ष 2020-2023 बैच की
चयनित छात्राओं की ज्वाइनिंग की प्रक्रिया शुरू। आगे कॉलेज के प्राचार्य कुन्तल भूषण ने बताया कि परीक्षा में सफल चयनित छात्राओं की ज्वाइनिंग की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इससे छात्राओं में काफी उत्साह है और वे अपने करियर की नई शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं। प्राचार्य ने कहा कि आने वाले समय में भी कॉलेज की ओर से शिक्षा की गुणवता को और बेहतर करने तथा छात्राओं को प्रतियोगी एवं व्यावसायिक परीक्षाओं के लिए तैयार करने का प्रयास जारी रहेगा। जीएनएम कॉलेज की इस उपलब्धि से छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी खुशी है। कॉलेज प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी छात्राएं इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करते हुए संस्थान और जिले का नाम रोशन करेंगी।
छात्राएं शामिल हुई थीं। इन छात्राओं ने 2025 के अंतिम माह में आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा में कुल 37 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें 33 छात्राओं ने सफलता हासिल की। बेहतर परिणाम आने के बाद छात्राओं में उत्साह का माहौल है। कॉलेज के
प्राचार्य कुन्तल भूषण ने छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ कॉलेज प्रबंधन ने बेहतर पढ़ाई व अनुशासन को बताया उपलब्धि का आधार
अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्राओं के निरंतर प्रयास से यह बेहतर परिणाम सामने आया है। प्राचार्य ने कहा कि छात्राओं की सफलता कॉलेज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि संस्थान की ओर से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास किया जाता है। पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान और अनुशासन पर भी विशेष जोर दिया जाता है।
Author: Darpan 24 News










