खैग्रामस ने महंगाई के खिलाफ प्रधानमंत्री का बहादुरपुर प्रखंड में पुतला दहन 

बहादुरपुर, 27 अगस्त 2026_ चीनी, प्याज, गैस, तेल के बढ़ते कीमत पर लगाम लगाने, महंगाई पर रोक लगाने, काम देने व खराजपुर के मोनू सहनी के आत्महत्या के लिए जिम्मेदवार पुलिस कर्मी को गिरफ्तार करने , परिजन को 10 लाख मुआवजा देने, घटना में शामिल पदस्थापित पुलिस जवान का आपराधिक चरित्र की जाँच करने,अपराध को छिपाने के लिए पीड़ितों पर हुए झूठा मुकद्दमा वापस लेने आदि मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन का नेतृत्व खेग्राम्स के प्रखंड सचिव हरि पासवान, भाकपा (माले) प्रखंड सचिव विनोद सिंह, नन्द लाल ठाकुर, किसान महासभा नेता प्रवीण कुमार आदि ने किया। पुतला दहन से पूर्व भाकपा (माले), प्रखंड कार्यालय, रामनगर से “खा गया चीनी, पी गया तेल, देखो भाई मोदी का खेल,”महंगाई पर रोक लगाओ,”आदि नारा लगाते हुए प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मुख्य गेट पर विनोद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा को हरि पासवान, नंद लाल ठाकुर, मो शौकत, हरिश्चंद पासवान, विनोद पासवान आदि ने सम्बोधित किया। सभा को संबोधित करने हुए वक्ताओं ने कहा कि मोदी राज में आम लोगों का जीना दूभर हो गया । सरकार की गलत नीतियों की वजह से खाद्य पदार्थों का कीमतें आसमान छू रही हैं। सरकार अविलंब बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाएं ।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें