हिन्द स्वराज पीठ, दरभंगा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन: गांधी के ‘हिन्द स्वराज’ को समकालीन संदर्भों में समझने पर जोर एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद NMCH, पटना में इलाजरत राघोपुर-दियारा नाव दुर्घटना के घायलों एवं उनके परिजनों से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बेतिया से बड़ी खबर, जहां नगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है नालंदा में सिपाही अजीत मौत मामले में बड़ा खुलासा: शराब तस्करों की थ्योरी निकली झूठी, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार

गैस लीक के बाद जोरदार धमाका, घर का छाजा उड़ा; ललन शर्मा बुरी तरह झुलसे

बेतिया :_ मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के रामनगर बनकट के वार्ड नंबर-3 में बीती रात्रि गैस रिसाव के बाद अचानक जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि ललन शर्मा के घर का छाजा उड़ गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल कायम हो गया। घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
बताया जा रहा है कि गैस लीक होने के बाद अचानक आग पकड़ ली, जिसकी चपेट में आने से घर में मौजूद ललन शर्मा पूरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को और फैलने से रोक लिया गया।


घटना के बाद झुलसे ललन शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं। वहीं, हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गैस सिलेंडर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना की जांच कराने और गैस रिसाव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें