
बेतिया:_1942 अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में 24 अगस्त 1942 को बेतिया में शहीद चौक पर अंग्रेजी कमिश्नर मिस्टर पैक के आदेश पर मशीनगन से गोलियां चलाई गई। जिसमें चंपारण की मिट्टी में सराबोर 8 जांबाज बहादुर सपूत अपने खून से इस धरती को सुर्ख बनाते हुए आजादी के लिए शहीद हो गए ।24 अगस्त 1942 को बेतिया में कोतवाली चौक स्थित कांग्रेस आश्रम से एक विशाल जुलूस निकाला गया था। जिसमें हजारों की तादाद में देश की खातिर गुलामी से मुक्ति के लिए शहादत देने की नीयत से चम्पारण के सपूत सड़कों पर उतर गए। अंग्रेजों भारत छोड़ो, गोरी चमड़ी वालों भारत छोड़ो, गोरे वापस जाओ आदि नारे लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया के कार्यालय की तरफ आगे बढ़ रहे थे। जैसे ही जुलूस छोटा रामना पार करते हुए आगे बढ़ा तो सत्यनारायण पेट्रोल पंप के पास मशीनगन से गोली चलनी शुरू हो गई। जिसमें चम्पारण के लाल रामेश्वर मिश्र,गणेश राव,भागवत उपाध्याय,गणेश राय,जगन्नाथ पुरी,फौजदार अहीर,तुलसी राउत तथा भिखारी कोइरी देश की आजादी के लिए शहीदों की कतार में अपना नाम दर्ज करा दिये।


ब्रिटिश हुकूमत की गुलामी की जंजीरों को तोड़ने और देश को आजाद बनाने में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां ,रामप्रसाद बिस्मिल, रौशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी, खुदीराम बोस जैसे लाखों देश के बहादुर सपूतों में कुर्बानी दे दी। उन कुर्बानियों की बली बेदी पर हमारा देश गुलामी से मुक्त हुआ।
लेकिन आज देश की नरेंद्र मोदी की सरकार अमेरिकी साम्राज्यवाद का गुलाम इस देश को बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इसलिए आज हमें उन शहीदों को याद करते हुए उनके सपने जो आजादी के थे। उसे बरकरार रखने के लिए इस भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकना ही होगा ।आज के दिन हमें संकल्प लेने का दिन है कि भारत की स्वतंत्रता जो उन बीरों के कुर्बानियां से प्राप्त हुआ।उसकी रक्षा हम करेंगे और अमेरिकी साम्राज्यवाद का गुलाम इस देश को नहीं बनने देंगे।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) मीना बाजार स्थित अपने पार्टी कार्यालय से एक तिरंगा मार्च निकाला ।जो शहीद स्मारक बेतिया पर शहीदों को माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया तथा उन्हें नमन करते हुए उनकी शहादत की रक्षा का शपथ लिया।
इस तिरंगा मार्च में पार्टी के बिहार राज्य सचिव मंडल सदस्य प्रभुराज नारायण राव,जिला सचिव चाँदसी प्रसाद यादव,सचिव मंडल सदस्य प्रभुनाथ गुप्ता, प्रकाश कुमार वर्मा, शंकर कुमार राव, म. हनीफ, म. वहीद, डी वाई एफ आई के जिला सचिव संजीव कुमार राव,जिला अध्यक्ष म. सहीम,मुकेश कुमार ,जयनाथ प्रसाद,छोटेलाल राउत, दोवा हकीम,मनोहर दास,जयप्रकाश दास,हरेश बैठा ,राधेश्याम साह आदि ने भाग लिया।
Author: Darpan 24 News











