टाइगर मोबाइल सिपाही पर गंभीर आरोप, एसपी ने किया निलंबित

 

शिवहर:_शिवहर थाना क्षेत्र के बवाली चौक के पास स्मैक एवं गांजा के साथ पकड़े गए एक व्यक्ति को छोड़ने के मामले में टाइगर मोबाइल में प्रतिनियुक्त सिपाही संख्या 146 नवलैश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शिवहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 19 अगस्त 2026 को इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई।

 

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को शिवहर थाना क्षेत्र के बवाली चौक के पास एक व्यक्ति को स्मैक एवं गांजा के साथ पकड़े जाने की सूचना थाना अध्यक्ष को मिली थी। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे मामले की जांच कराई गई।

 

जांच के दौरान टाइगर मोबाइल में तैनात सिपाही संख्या 146 नवलैश कुमार द्वारा थाना अध्यक्ष को फोन पर बताया गया कि पकड़े गए व्यक्ति को कई ग्रामीणों ने छुड़ा लिया है। हालांकि, जांच के क्रम में सिपाही का आचरण संदिग्ध पाया गया।

 

जांच के बाद थाना अध्यक्ष शिवहर ने लिखित प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक को सौंपा। प्रतिवेदन में प्रथम दृष्टया सिपाही पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने करवाई की..

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें