
दरभंगा :_ बहादुरपुर प्रखंड के अंतर्गत इन्द्रा कॉलोनी, रधेपुरा, गंगापट्टी होते हुए पिरडी (चक्का टोल) तक बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-II के तहत सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग, तकनीकी लापरवाही एवं सरकारी राशि के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है।
बताया जाता है कि “रसलपुर कला से पिरडी (चक्का टोल) गंगापट्टी पिरडी पथ” योजना के तहत लगभग 307.89 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया गया था, जबकि इसके रख-रखाव के लिए अतिरिक्त 38.73 लाख रुपये निर्धारित किए गए थे। यह कार्य शाहिल कंस्ट्रक्शन द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल दरभंगा के अधीन कराया गया।ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी यह सड़क निर्माण के कुछ ही समय बाद जगह-जगह से उखड़ गई। इन्द्रा कॉलोनी से रघेपुरा तक सड़क पर लगभग एक फीट पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इस सड़क निर्माण में एक वर्ष के भीतर करीब 3 अभियंताओं की निगरानी रही, इसके बावजूद सड़क एक माह में ही क्षतिग्रस्त हो गई। इससे साफ जाहिर होता है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई और कहीं न कहीं मिलीभगत से सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है।इस मामले को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर राजा पासवान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर समेत निर्माण कार्य से जुड़े संवेदक और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर उपस्थित गंगा मंडल, रामनाथ शर्मा रमाकांत यादव मोहम्मद असलम मोहम्मद हकीम धर्मदास पासवान राजीव पासवान गोलू पासवान प्रमोद चौपाल धनिक लाल चौपाल बबलू राम लड्डू राम नाजो खातून मोहम्मद नजीबुल विनोद कुमार दास सुनीता कुमारी अंशु कुमारी अनीता देवी बबलू राम रमन कुमार पासवान रामकृष्ण मंडल शुभम कुमार पासवान विजय कुमार पासवान रामानंद पासवान आशेश्वर यादव शुभम कुमार पासवान आदि सैकड़ो संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे सभी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









