नहीं रहे हायाघाट लोकल कमेटी के सचिव सह पार्टी जिला कमेटी सदस्य कामरेड अमीर हसन 

हायाघाट:_भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीआई(एम) हायाघाट लोकल कमेटी के सचिव सह पार्टी जिला कमेटी सदस्य कामरेड अमीर हसन के निधन की खबर से उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पूरे जिले में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके पैतृक गांव हायाघाट में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कामरेड अमीर हसन लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने, गरीबों, किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के हक की लड़ाई लड़ने में अग्रणी भूमिका निभाते रहे। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उन्होंने हायाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में पार्टी के विस्तार और जनाधार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर सीपीआई(एम) के राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी, राज्य सचिव मंडल सदस्य, हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी कामरेड श्याम भारती, जिला सचिव मंडल सदस्य रामसागर, पासवान दलित शोषण मुक्ति मंच (डीएसएमएम) के जिला अध्यक्ष राम प्रीत राम कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद चांद कांग्रेस नेता डॉ. ददाद अली, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद लाल बाबू सीपीआई नेता मोहम्मद कलाम वीरेंद्र पासवान अशोक मिश्रा सहित महागठबंधन के नेताओं एवं सैकड़ों सामाजिक राजनीतिककार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमर परे पूरे हायाघाट बाजार कामरेड अमीर हसन को लाल सलाम कामरेड अमीर हसन अमर रहे कामरेड अमीर हसन के अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे जैसे नारों पूरा हायाघाट बाजार गूंज उठा

पार्टी के राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी ने कहा कि कामरेड अमीर हसन के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। हायाघाट में पार्टी संगठन के निर्माण एवं विस्तार में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। वे एक अनुशासित, संघर्षशील और जुझारू नेता थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उन्होंने शोकाकुल परिवार एवं परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।

वहीं, राज्य सचिव मंडल सदस्य सह हायाघाट महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी कामरेड श्याम भारती ने कहा कि कामरेड अमीर हसन अंतिम समय तक पार्टी से जुड़े रहे। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, इसके बावजूद भी वे पार्टी के कार्यक्रमों, आंदोलनों और बैठकों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे। वे जमीनी स्तर के ऐसे नेता थे, जिन्होंने हमेशा आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके समाधान के लिए संघर्ष किया। उनके निधन से न केवल पार्टी, बल्कि पूरा क्षेत्र एक कर्मठ और जनप्रिय नेता से वंचित हो गया है।

अन्य नेताओं ने भी अपने शोक संदेश में कहा कि कामरेड अमीर हसन का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल है। उनके विचार और सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। सभी नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

पार्टी की ओर से निर्णय लिया गया है कि उनकी स्मृति में 2 अप्रैल 2026 को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें उनके जीवन, संघर्ष और योगदान को याद किया जाएगा तथा उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया जाएगा।

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें