दरभंगाद :_ दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाली आंखों की दुर्घटनाओं को देखते हुए ASG आई हॉस्पिटल की ओर से ‘सुरक्षित आंखें, सुरक्षित दिवाली’ अभियान की शुरुआत की गई है।
इस अभियान के तहत 15 वर्ष से कम उम्र के पटाखों से आंखों में चोट लगने वाले बच्चों को 4 से 12 नवंबर तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। यह अभियान देश के 95 से अधिक शहरों में 200 से ज्यादा ASG आई हॉस्पिटल केंद्रों पर चलाया जा रहा है।
दरभंगा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने लोगों से पटाखे जलाते समय सावधानी बरतने, बच्चों को अकेले पटाखे नहीं जलाने देने और आंखों में चोट लगने पर तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य बच्चों की आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में यातायात पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहे वही डॉक्टरों की कई पैनल भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिये!
Author: Mr.M.H. Khan










