AISA बेतिया जिला इकाई की एक दिवसीय बैठक सम्पन्न, 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को लेकर बनी रणनीति

 

जिले में 1,000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य।

आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की बेतिया जिला इकाई की एक दिवसीय बैठक भाकपा माले जिला कार्यालय, बेतिया में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव हसमत आलम ने किया

बेतिया:_ संगठन को जिले के शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्र-युवाओं के बीच मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले भर में 1,000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य भी तय किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल AISA के राज्य अध्यक्ष कॉ धनंजय ने कहा कि, “संगठन का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब देश की शिक्षा व्यवस्था, छात्र अधिकारों और रोजगार के सवाल गंभीर चुनौती के दौर से गुजर रहे हैं। नई शिक्षा नीति के जरिए शिक्षा को महंगा और आम छात्र-छात्राओं की पहुंच से दूर किया जा रहा है। ऐसे समय में AISA की जिम्मेदारी है कि वह कैंपस से लेकर सड़क तक छात्रों की आवाज बने। बेतिया जिले में 1,000 नए सदस्य बनाने और नए कॉलेजों एवं प्रखंडों में संगठन की इकाइयां गठित करने का लक्ष्य संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। हमें पूरी ताकत के साथ राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी में जुटना होगा।”

बैठक में इंकलाबी नौजवान सभा बेतिया जिला अध्यक्ष फरहान राजा भी शामिल थे। उन्होंने संगठन के विस्तार, छात्र-युवा आंदोलन और शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े सवालों पर संघर्ष को आगे बढ़ाने पर अपने विचार रखे।

 

बैठक में जिला कमेटी के सदस्य अनूप कुमार राव, समीर आलम, ब्रिज कुमार राम, परवेज आलम, क्यूब आलम, दीपक कुमार, साहेब आलम सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

बैठक में लिए गए निर्णयों को धरातल पर उतारने, जिले के विभिन्न कॉलेजों एवं प्रखंडों में संगठन का विस्तार करने तथा 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी को गति देने के संकल्प के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें