साठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

साठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

साठी (पश्चिम चंपारण):_अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साठी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, साठी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर परसौनी निवासी इमामुद्दीन मियां पिता- शौकत मियां को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
साठी थाना पुलिस ने बरामद हथियार, कारतूस और बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें