
बहादुरपुर;_ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिहार सरकार के विधान परिषद सदस्य, सह पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री हरि सहनी के नेतृत्व में किया गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत दिलावरपुर पंचायत स्थित श्री हरि सहनी के आवास सहित पासवान टोला शांति चौक महादेव मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, कौवा गाछी, मोहित पोखर दुर्गा मंदिर एवं छिपलिया महादेव मंदिर परिसर में स्थानीय ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता से दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर “आशीर्वाद का दीया” जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही लोगों के बीच दीयों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाने तथा स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने तक, वर्ष 2047 में, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास की कामना की गई।
इस अवसर पर श्री हरि सहनी ने कहा कि “आशीर्वाद का दीया” देश के विकास, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प के प्रति जनभागीदारी का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प को जनसहयोग से नई ऊर्जा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के सपनों का भारत और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत किया जा सकता है।
हरि सहनी,विधान परिषद सदस्य,सह पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री, बिहार सरकार
Author: Darpan 24 News











