
दरभंगा। प्रजापति समाज साहो,बिरौल,दरभंगा के तत्वावधान एवं जिलाध्यक्ष,रमेश कुमार पंडित की अध्यक्षता में स्वतंत्रता सेनानी, संविधान निर्माण समिति के सदस्य एवं पद्मश्री,डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की जयंती समारोह सह मेधा सम्मान व बिरौल प्रखंड समिति चुनाव एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम आयोजन बड़े ही हर्षोउल्लाष के साथ साहो, तरवाड़ा मोड़ पर सुमन चौधरी पब्लिक स्कूल परिसर में समस्त प्रजापति समाज बिरौल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौड़ाबौराम के विधायक, सुजीत कुमार ने कार्यक्रम का पाग, चादर माला पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों के द्वारा सयुंक्त रूप से दीपक जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। मौके पर समिति के नवनिर्वाचित युवा जिलाध्यक्ष, युवा सचिव,बिरौल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष पद के लिए मौके पर चुनाव में बिरौल प्रखण्ड के अध्यक्ष पद राधे पंडित व सचिव मनजीत कुमार पंडित पद पर , डॉ राजेश कुमार सामाजिक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कोषाध्यक्ष विजय पंडित पद पर मंजीत पंडित को हुए चुनाव में निर्विरोध चुने गए को पाग माला चादर पहनाकर मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर जिलाध्यक्ष रमेश कुमार पंडित ने सम्मानित किया। मौके पर सभी सदस्यों, अभिभावकों को पाग, चादर माला सम्मानित किया गया।


मौके पर विधायक, गौराबौराम, सुजीत कुमार ने कहा जिसने सभी का कल्याण किया आज उसी की उपेक्षा हो रही। कुम्हार प्रजापति समाज का विकास होना चाहिए, दरभंगा बने टेराकोटा आज जर्जर हालत जल्द निर्माण कराकर प्रजापति समाज के सुपुर्द किया जाए साथ ही छात्रों के लिए परिसर में ही एक छात्रावास का निर्माण कराया जाए हम मांग करते है।

जिला अध्यक्ष रमेश कुमार पंडित ने कहा समाज में जो हो रहा अत्याचार उसे पर सरकार कानून लाय में और विधायक जी अपने स्तर पर जो भी घटना हो उनका भी समाधान करें
जिला सचिव रोमी पंडित ने कहा माटी कला बोर्ड जल्द से जल्द गठन हो!
डॉ राजेश कुमार पंडित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा शिक्षा ही हमारा हमारा पहचान है एक रोटी कम खाएंगे और शिक्षित बनेंगे शिक्षा ही वह हथियार है जो शिक्षा लेगा वह आगे जाएगा
जिला कोषाध्यक्ष उत्तम पंडित ने कहा हम हर प्रखंड में चुनाव करके अपने संगठन को मजबूत करेंगे!!
मीडिया प्रभारी कुमार विवेक ने कहा समाज का हर मांग को वह मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री राष्ट्रपति तक पहुंचाने का काम करेंगे जो समाज की जायज मांग है!!
जज सुमंत प्रजापति भाजपा प्रवक्ता ने कहा युवा को भी राजनीति में आना पड़ेगा तब जाकर समाज का कल्याण होगा!!
रत्नप्पा जी के जयंती पर पेड़ लगाकर संदेश दिया जिस तरह मिट्टी का बर्तन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है इस तरह हमारे स्वास्थ्य के लिए पेड़ भी परिवार का अंग है
इस अवसर पर मौजूद लोगो में मुख्य रूप से उत्तीम पंडित जिला कोषाध्यक्ष, रोमी पंडित जिला सचिव, डॉ राजेश कुमार पंडित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता,
विवेक पंडित जिला मीडिया प्रभारी,दिनेश पंडित,राम उदगार पंडित, फुलेश्वर पंडित,उपेंद्र पंडित,ललित पंडित,राम सोगरात पंडित,अकलू पंडित,ललन पंडित,कुमारी पूजा,अमोला कुमारी,हर्ष नारायण पंडित,अशोक पंडित,सुबोध पंडित,दिनेश पंडित,प्रमोद पंडित, नंदकिशोर पंडित,विष्णु देव पंडित,अशर्फी पंडित, छोटेलाल पंडित,फुंसी पंडित,जीबछ पंडित,
गरीब पंडित,बंगाली पंडित,जज सुमंत प्रजापति,विजय पंडित बरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सहित
बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति जिला दरभंगा में विश्वास रखने वाले तमाम प्रजापति वंशजों,बुद्धिजीवियों, पदाधिकारीयों, जनप्रतिनिधियों,छात्र नौजवानों, माताओं, बहनों से ने हजारों की संख्या में पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाया।
Author: Darpan 24 News











