बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

इसरो वैज्ञानिक इम्तियाज़ अहमद को ‘बिहार गौरव सम्मान’ देने की मांग, MLC कारी सोहैब ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पटना / दरभंगा:_भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बिहार के लाल और प्रख्यात वैज्ञानिक  इम्तियाज़ अहमद को “बिहार गौरव सम्मान” से सम्मानित करने की मांग उठी है। इस संबंध में बिहार विधान परिषद के सदस्य (MLC) कारी सोहैब ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक औपचारिक पत्र लिखकर आग्रह किया है।

दरभंगा के लाल ने बढ़ाया राज्य का मान

पत्र के अनुसार, इम्तियाज़ अहमद दरभंगा जिले के जाले प्रखंड के अंतर्गत ‘रेवढ़ा’ गांव के निवासी हैं। उन्होंने इसरो (ISRO) में वैज्ञानिक के रूप में कार्य करते हुए देश के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। हाल ही में उन्होंने EOS-05 (Geo-imaging Satellite) मिशन में Project Director (Satellite) के रूप में एक बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है।

राष्ट्रीय सुरक्षा और प्राकृतिक आपदा प्रबंधन में बड़ा योगदान

एमएलसी मो० सोहैब ने पत्र में उल्लेख किया है कि पृथ्वी अवलोकन (Earth Observation) से संबंधित यह उपलब्धि:

1.राष्ट्रीय सुरक्षा

2.सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी

3.पर्यावरण संरक्षण

4.प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावी प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

5.युवाओं और ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक

पत्र में कहा गया है कि बिहार के एक ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर देश के प्रतिष्ठित और शीर्ष अंतरिक्ष संस्थान में इतने बड़े दायित्व तक पहुँचना पूरे बिहार राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। इम्तियाज़ अहमद साहब की यह सफलता बिहार के युवाओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा प्रेरणा स्रोत है।

सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद

एमएलसी मोहम्मद सोहैब ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि जनाब इम्तियाज़ अहमद की इस ऐतिहासिक वैज्ञानिक उपलब्धि और राष्ट्रसेवा को देखते हुए उन्हें “बिहार गौरव सम्मान” प्रदान किया जाए तथा संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार बिहार की इस प्रतिभावान वैज्ञानिक प्रतिभा को उचित सम्मान प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें