बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

ओजोन दिवस पर भाषण, लेखन एवं पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत के महत्व पर व्यक्त किए विचार, महाविद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण।

बेनीपुर, दरभंगा :_ विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर 16 सितंबर 2026 को सब डिविजनल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बेनीपुर में भाषण, लेखन एवं पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को ओजोन परत के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन एवं जलवायु परिवर्तन जैसी समकालीन चुनौतियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक स्वरूप एवं राजन सर ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नेहा, रश्मि, प्रीति, सबीहा, नाजिम, अरमान, सोनू, दिलखुश झा, आन्या, नंदिनी, साक्षी, मीनाक्षी, साध्वी, सूरज सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने भाषण, लेखन एवं पोस्टर के माध्यम से ओजोन परत के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा पृथ्वी के बदलते पर्यावरणीय स्वरूप पर अपने विचार व्यक्त किए।

 

भाषण प्रतियोगिता में इतिहास विभाग के अरमान नूरी ने प्रथम, भूगोल विभाग के दिलखुश झा ने द्वितीय तथा नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

लेखन प्रतियोगिता में अरमान नूरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इतिहास विभाग की सबीहा एवं आन्या ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि हिंदी विभाग की तनु कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

 

पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में इतिहास विभाग की प्रीति कुमारी ने प्रथम, साध्वी कुमारी ने द्वितीय तथा नंदिनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में पर्यावरण संरक्षण एवं ओजोन परत को बचाने का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।

 

कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण को विद्यार्थियों की पर्यावरणीय जागरूकता को व्यवहारिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

 

इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि ओजोन दिवस केवल ओजोन परत के संरक्षण के प्रति जागरूक होने का अवसर नहीं है, बल्कि यह हमें पृथ्वी के पर्यावरण को सुरक्षित रखने की सामूहिक जिम्मेदारी का भी स्मरण कराता है। भाषण, लेखन, पोस्टर पेंटिंग और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरणीय चेतना के साथ-साथ अभिव्यक्ति, रचनात्मकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

 

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें