
बिहार के दरभंगा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है! जहां जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी कुछ ही मिनटों में चीख-पुकार में बदल गई। मामला APM थाना क्षेत्र के आनंदपुर सहोड़ा पंचायत का है। मुनचुन कुमारी नाम की महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उन्होंने घर पर ही एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन प्रसव के तुरंत बाद ही मां की सांसें थम गईं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पीछे छूट गए हैं छह मासूम बच्चे! पिता रंजीत सहनी बेहद गरीब हैं और मजदूरी कर घर चलाते हैं। पहली पत्नी का निधन 2024 में हो चुका था, और अब मुनचुन कुमारी के जाने के बाद इन नवजात बच्चों समेत छह मासूमों की जिम्मेदारी अकेले पिता के कंधों पर आ गई है। स्थानीय मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3 हजार रुपये की मदद तो दी है, लेकिन कच्चे मकान में रहने वाले इस परिवार के सामने सबसे बड़ा सवाल इन मासूमों के पालन-पोषण और भविष्य का है।


क्या प्रशासन और समाज को इस बेबस परिवार की मदद के लिए आगे नहीं आना चाहिए? अपनी राय कमेंट में लिखें और ऐसी ही जमीनी खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।
Author: Darpan 24 News











