राशन कार्ड निर्माण, एमएलसी चुनाव एवं सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

15 सितंबर तक शत-प्रतिशत राशन कार्ड निर्माण पूर्ण करने का निर्देश

एमएलसी चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के सत्यापन एवं शुद्धिकरण पर दिया विशेष जोर

दरभंगा, 12 सितंबर 2026 :-जिलाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में राशन कार्ड निर्माण, आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों तथा सेवा संकल्प अभियान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं सत्यापन की प्रक्रिया को पूरी गंभीरता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा अपात्र मतदाता का नाम नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची का गहन सत्यापन सुनिश्चित करें तथा नियमानुसार अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने की कार्रवाई करें।

जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए 15 सितंबर तक शत-प्रतिशत राशन कार्ड निर्माण का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि दरभंगा जिले में अब तक लगभग 8,000 नए राशन कार्ड का निर्माण किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने पात्र लाभुकों का राशन कार्ड निर्धारित समय-सीमा के भीतर बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए राशन कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा पात्र परिवारों को सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाध करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि 17 सितंबर को सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।


उन्होंने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों एवं अस्पतालों में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अवसर पर दीप प्रज्वलित करने का निर्देश दिया।

साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी अन्य तैयारियों को भी समय पर पूरा करने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें ।
बैठक में सहायक समाहर्ता श्रीमती कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संजय कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस श्रीमती चांदनी सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशीष अमन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विद्यानंद ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार सहित संबंधित जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें