
जिम संचालक ने कहा जिम को बदनाम करने की साजिश की गई है

जिसे जिम संचालक FIR में बताया गया है वह जिम संचालक है ही नहीं बल्कि वह भी एक व्यायाम करने वाला है
FIR में अभियुक्त शराफत हुसैन ने कहा कि लड़की का तथाकथित बॉयफ्रेंड मेरे मोबाइल से मैसेज कर मुझे पहले फसाया फिर दोनों मिलकर मोटी रकम मांगी और 5 लाखा लेने के बाद FIR दर्ज करवा दिया
मामला दरभंगा जिला के लहरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर स्थित एक फिटनेस 24 जिम की बताई गई है जबकि जिम के ओनर आरिफ मोहम्मद ने महिला थाना में दर्ज FIR और लड़की के बयान का खंडन करते हुए बताया की फिटनेस 24 जिम मोहम्मद शराफत हुसैन की नहीं बल्कि आरिफ मोहम्मद की है और लड़की ने महिला थाना में FIR दर्ज करवाया है और जिस घटना की जिक्र कर रही है वह घटना जिम के अंदर नहीं हुई है क्योंकि जिम पूरी सीसीटीवी से लैस है जिसकी जांच की जा सकती है! उन्होंने कहा जिस प्रकार से तथाकथित लड़की जिम में एक्सरसाइज करने आई थी उसी प्रकार शराफत हुसैन भी जिम में एक्सरसाइज करने आते थे ! इन दोनों के बीच में क्या बातचीत हुई मोबाइल और व्हाट्सएप के जरिए यह उन दोनों के बीच की बात है लेकिन जब मामला जिम संचालक के संज्ञान में आया तो दोनों को बैठाकर आपस में मामले को हल करने की पहल की गई और इस दरमियान लड़की की ओर से 10 लख रुपया की डिमांड की गई उसके बाद क्या हुआ नहीं पता है! उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिम को बदनाम करने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है जिसमें वह लड़की और उनके बॉयफ्रेंड अकरम शामिल ! उसके बाद दर्ज FIR के अभियुक्त शराफत हुसैन ने आरोप लगाया कि FIR दर्ज करने वाली लड़की का बॉयफ्रेंड शराफत हुसैन से उनका मित्रवत संबंध था और घंटो घंटो दोनों एक साथ बिताते थे ! इसी दरमियान लड़की के बॉयफ्रेंड ने शराफत के व्हाट्सएप से क्या कुछ भेजा उनके जानकारी में नहीं थी लेकिन जब विवाद बढ़ा और लड़की ने डिमांड और आरोप लगाई तो व्हाट्सएप से पता चला कि कुछ अश्लील बातें की गई है जिसके बाद इस मामले को हल करने की बात अकरम नामक व्यक्ति के द्वारा की गई और फिर बैठक हुई और 10 लख रुपए का डिमांड किया गया जिसमें 5 लाख उन्होंने दिया इसी बीच एक समझौता पत्र भी बना और जब 5 लाख देने में विलंब हुआ तो लड़की के द्वारा एफआईआर दर्ज करवा दिया गया !
Author: Darpan 24 News










