
दरभंगा :_ ऐसा ही एक बड़ा मामला बिहार के दरभंगा जिले से सामने आया है, जहाँ अशोक पेपर मिल थाना अंतर्गत एक पीड़ित व्यक्ति अपने मेहनत के पैसों के लिए अधिकारियों और पुलिस के चक्कर काट रहा है।”

“मामला है दरभंगा जिले के सिधौली पंचायत के पीठीयागाछी के वार्ड नंबर 14 का। पीड़ित मोहन यादव ने वर्ष 2019 में सिधौली पंचायत के वार्ड 14 में नल-जल योजना के अंतर्गत काम किया था।

वर्तमान मुखिया नागेश्वर दास ने पत्र जारी कर यह प्रमाणित किया कि पीड़ित के बकाये भुगतान हेतु राशि दो बार ‘वार्ड क्रियान्वयन समिति’ के खाते में भेजी जा चुकी है।
लेकिन जब मोहन यादव ने अपने पैसे का पता लगाया, तो चौंकाने वाला सच सामने आया!”
“आरोप है कि तत्कालीन जिम्मेदार लोगों ने मिलीभगत करके काम करने वाले मजदूर/ठेकेदार की राशि खुद ही निकाल ली और हड़प ली।
आवेदन के अनुसार, इन लोगों पर मिलीभगत और राशि गबन का आरोप लगा है:
उपमुखिया सह वार्ड सदस्य रिता देवी उपमुखिया ,सचिव,नितीश यादव !
पीड़ित मोहन यादव का कहना है कि जब उन्होंने अपने बकाये पैसे के संबंध में पूछताछ की, तो तीनों ने मिलकर उन्हें धमकी दी और साफ कह दिया—’जहाँ जाना है जाओ, पैसा वापस नहीं मिलेगा!'”
“धमकी और धोखाधड़ी से परेशान होकर पीड़ित मोहन यादव ने अशोक पेपर मिल थाना के थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित को उसका हक कब तक मिलता है।
आप इस मामले पर क्या सोचते हैं? क्या सरकारी योजनाओं में ऐसी गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट सेक्शन में जरूर लिखें। वीडियो को शेयर करें ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके। चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें!
Author: Darpan 24 News










