
गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध विभाग की कार्रवाई, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरौली में हुई छापेमारी

दरभंगा, 04 सितंबर 2026 :- सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, दरभंगा प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार सघन छापेमारी एवं कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में *गुप्त सूचना के आधार पर कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरौली (टोला पोखर भिंडा), वार्ड नंबर-07* में मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान एक *फूस की झोपड़ी से कुल 482.280 लीटर विदेशी शराब* बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान मौके से *दो अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया गया। बरामद शराब को विधिवत जब्त करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध *मद्यनिषेध अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई* की जा रही है।
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर चिन्हित स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब की बरामदगी के साथ-साथ संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि जिले में कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री या परिवहन से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर इसकी जानकारी संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को दें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा सके।
Author: Darpan 24 News










