शिक्षा बचाओ–स्कूल कॉलेज ठीक करो अभियान के तहत देकुली स्कूल पर हुआ धरना

शिक्षा बचाओ–स्कूल कॉलेज ठीक करो अभियान के तहत देकुली स्कूल पर हुआ धरना

 

छात्र–अभिभावकों की एक स्वर में मांग +2 विद्यालय के लिए अविलंब भूमि और भवन की हो व्यवस्था

दरभंगा :_“शिक्षा बचाओ–स्कूल कॉलेज ठीक करो” अभियान के तहत आज देकुली में छात्र-छात्राओं, अभिभावक एवं स्थानीय लोगों ने +2 विद्यालय की बदहाल स्थिति, भूमि एवं भवन की समस्या, स्कूल की घेराबंदी, शिक्षक – कर्मचारी की बहाली, छात्र – छात्राओं के लिए आधारभूत संरचना की दुरुस्ती, शौचालय, पेयजल सहित अन्य मांग को लेकर स्कूल गेट पर धरना का आयोजन किया गया। धरना के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

 

धरना सभा की अध्यक्षता आइसा नेता गोपाल कुमार, RYA नेता हरिश्चंद्र पासवान ने किया।

 

धरना को संबोधित करते हुए आइसा नेता प्रिंस राज ने कहा कि भाजपा – जदयू के राज में शिक्षा व्यवस्था का ध्वस्त हो गया है। पूरे बिहार + 2 विद्यालय खोलने का घोषणा हो गया लेकिन स्कूल कहा चलेगा यह तय नहीं किया गया। +2 विद्यालयों को मध्य विद्यालय में शिफ्ट कर छात्रों के पढ़ाई को बाधित किया जा रहा है। जगह जगह भूमि और भवन की कमी है।

उन्होंने कहा कि जिला में लगभग +2 विद्यालय भूमिहीन और भवनहीन बना हुआ हैं। जो सरकार के निकम्मेपन को दर्शाता है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि अभिलंब +2 विद्यालय का भूमि और भवन का व्यवस्था कराया जाय।

 

वही अभिभावक नंदलाल ठाकुर ने कहा कि देकुली में +2 विद्यालय होने के बावजूद विद्यालय के पास अपना समुचित भूमि एवं भवन नहीं है। इसके कारण छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार एक ओर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर विद्यालयों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

 

धरना में शामिल छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने एक स्वर से मांग की कि देकुली +2 विद्यालय के लिए अविलंब पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराकर स्थायी भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुचारु शिक्षा मिल सके।

 

वही आइसा नेता गोपाल कुमार ने कहा कि शिक्षा कोई विलासिता नहीं, बल्कि हर बच्चे का अधिकार है। विद्यालयों में भूमि, भवन, शिक्षक एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है। देकुली +2 विद्यालय की समस्या का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

 

धरना के माध्यम से RYA नेता हरिश्चंद्र पासवान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि देकुली +2 विद्यालय के लिए शीघ्र भूमि एवं भवन की व्यवस्था नहीं की गई, तो छात्र–अभिभावक एवं स्थानीय लोग जिलाधिकारी का घेराव करने को बाध्य होंगे। साथ ही चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई।

 

धरना में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।

 

इस अवसर पर अभिभावक छात्र आकाश पासवान, अंकित पासवान, प्रिंस कुमार, अनिकेत कुमार, आशुतोष कुमार,दिवाकर कुमार, सिद्धांत कुमार, अभिषेक कुमार, राधा कुमारी, पूजा कुमारी, संजू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अर्चना कुमारी, अभिभावक उमेश साह, देवेंद्र कुमार, अनुरुद्ध पासवान, परमेश्वर पासवान, विनोद पासवान, धनेश्वर पासवान सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र – युवा अभिभावक शामिल थें।

 

धरना के बाद जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन भेजा गया। जिसकी प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी दिया गया।

 

इसके अलावा +2 विद्यालयों में बहादुरपुर प्रखंड के पिरडी, मनियारी, बसंतपुर, हायाघाट प्रखंड के आनंदपुर सिंहवाड़ा प्रखंड के विरदी पुर, सढवारा, बहेड़ी प्रखंड के भांगही में कार्यक्रम आयोजित हुआं

 

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें