छात्र-युवा संसद को सफल बनाने की अपील

 

जेएनयू छात्र संघ की संयुक्त सचिव दानिस होगी मुख्य वक्ता

दरभंगा, 19 अगस्त 2026:_देशभर में शिक्षा और रोजगार के सवालों को लेकर छात्र-युवा लगातार संघर्षरत हैं। शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा रोजगार के क्षेत्र में स्थायीकरण जैसे सवाल आज देश के ज्वलंत मुद्दे बन चुके हैं। इन्हीं सवालों को लेकर छात्र-युवा आंदोलन को और मजबूत करने के उद्देश्य से छात्र-युवा संसद का आयोजन किया जा रहा है।

 

छात्र-युवा संसद का आयोजन 20 अगस्त 2026 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर, दरभंगा में किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आज अंबेडकर कल्याण छात्रावास में छात्रों के बीच अभियान चलाया गया। तथा कई लॉज में भी अभियान चलाया गया। इस अवसर पर आर वाई ए राज्य उपाध्यक्ष संदीप कुमार चौधरी, प्रिंस राज, मिथिलेश कुमार यादव, शम्स तबरेज़, राहुल कुमार शामिल थें।

 

इस संदर्भ में आइसा – RYA नेताओं ने छात्र-युवाओं, शिक्षकों, शिक्षा प्रेमी नागरिकों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले तमाम लोगों से छात्र-युवा संसद में बड़ी संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

 

छात्र-युवा संसद में शिक्षा, परीक्षा, रोजगार, बेरोजगारी, निजीकरण तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों पर व्यापक चर्चा की जाएगी और इन मुद्दों पर संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया जाएगा।

मुख्य वक्तागण

दानिश अली — संयुक्त सचिव, जेएनयू छात्र संघ

डॉ. अजीत कुशवाहा — पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरवाईए

शिव प्रकाश रंजन — पूर्व विधायक सह राज्य सचिव, आरवाईए

धनंजय — राज्य अध्यक्ष, आइसा

दीपांकर — राज्य सचिव, आइसा

 

आइसा – RYA नेताओं ने कहा कि आज शिक्षा और रोजगार का सवाल सिर्फ छात्र-युवाओं का सवाल नहीं, बल्कि देश के करोड़ों परिवारों और आम नागरिकों के भविष्य से जुड़ा सवाल है। इसलिए इस संघर्ष में व्यापक जनभागीदारी जरूरी है।

 

तमाम छात्र-युवा, शिक्षक, शिक्षा प्रेमी नागरिक एवं लोकतांत्रिक समाज के लोगों से अपील है कि 20 अगस्त को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर छात्र-युवा संसद को सफल बनाएं और शिक्षा व रोजगार के सवाल पर संघर्ष को मजबूत करें।

 

 

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें