
पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए खलासी और ड्राइवर को किया गिरफ्तार

मामला दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा थाना अंतर्गत नगर पंचायत भरवाड़ा के वार्ड संख्या 6 की बताई जा रही है जहां सुबह सवेरे सफाई कर्मी विक्रम कुमार रोजाना की तरह सफाई कर रहे थे इसी दरमियान ट्रक ने सफाई कर्मी विक्रम को टक्कर मार दिया जिसके बाद अन्य सफाई कर्मी को सूचना दी गई तो घायल सफाई कर्मी को उठाकर सिंहवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए डीएमसीएच रेफर किया पर रास्ते में ही सफाई कर्मी की मृत्यु हो गई जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच लाया गया जहां पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है! मृतक सफाई कर्मी विक्रम कुमार नगर पंचायत भरवारा के वार्ड संख्या 7 का निवासी है जिनके पिता का नाम बिलट राम है पिछले 4 वर्षों से नगरपंचायत भरवाड़ा में सफाई कर्मी का काम कर रहा था !

Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









