
मामला दरभंगा जिला के लहरियासराय थाना अंतर्गत भिगो जमालपुरा की बताई जा रही है जहां लगातार दिनदहाड़े घटना को अंजाम दी जाती है और थाना कहीं ना कहीं बेखबर रहता है! ताजा मामला जमालपुरा के इस्लामिया कॉलेज के पास की बताई जा रही है जहां सुबह लगभग 6 बजे मोहम्मद अख्तर खीरा लेकर बेचने बाजार जा रहे थे इसी क्रम में उनके भाई भतीजा फरसा , कुदाल की बेंट और हॉकी से लेस होकर सुनसान जगह पर घेर लिया और ताबड़तोड़ बुजुर्ग पर हमला करने लगा जिससे बुजुर्ग साइकिल से गया फिर बुरी तरह से लगभग चार से पांच लोग उन्हें पीटते रहे ! खून से लतपथ बुजुर्ग को सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों ने डीएमसीएच लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है! डॉक्टरों ने बताया कि स्थिति बहुत गंभीर है पांव से लेकर कमर तक की कई हड्डियां को तोड़कर चूर-चूर कर दिया गया है और पुलिस को अभी तक इस घटना की खबर तक नहीं है! घायल मोहम्मद अख्तर की पत्नी ने मीडिया को बताई की नाल को लेकर के विवाद चल रहा था और मोहम्मद अख्तर को कई बार धमकियां भी दी गई थी ! जान से मारने की नीयत से भाई भतीजा ने उन्हें घेर कर बुरी तरह से पीटा और अधमरा कर छोड़कर सभी लोग पफरार हो गए हैं! पीड़ित परिवार के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाए हुए करी से करी कार्रवाई करने की मांग की है!

Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









