
नंदलाल यादव , राजकुमार , साजिद हुसैन, जितेंद्र कुमार एव अनिल कुमार का दरभंगा पुलिस एसोसिएशन पर कब्जा

बिहार पुलिस लाइन एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर दरभंगा के नाका 7 पर स्थित दरभंगा पुलिस एसोसिएशन में पंच पदों के लिए चुनाव कल शाम 5 बजे संपन्न हो गया और लगभग रात के 9:00 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ हुई जो देर रात्रि तक चलती रही ! चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ,कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सचिव पद के लिए हुआ ! जीसमें मुख्य रूप से दो घटक आमने-सामने थे लेकिन चुनाव परिणाम ने सबको चौंका दिया! दरभंगा पुलिस लाइन एसोसिएशन के अध्यक्ष बने नंदलाल यादव ,उपाध्यक्ष राजकुमार , कोषाध्यक्ष साजिद हुसैन, संयुक्त सचिव जितेंद्र कुमार एवं सचिव अनिल कुमार बने!
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









