दरभंगा में ससुराल से लौट रहे बाइक सवार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत 

 

 

मृतक के परिवार के परिजन
                   मृतक के परिवार के परिजन

दरभंगा:_ जिला के बिरौल से सहरसा-गंडौल जाने वाली स्टेट हाईवे-17 पर पुनाच चौक के पास सोमवार देर शाम तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बिरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है।

मृतक की पहचान नेहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी स्वर्गीय रामसेवक साहनी के पुत्र महाजन सहनी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महाजन सहनी अपने ससुराल जमालपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुनाच चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बिरौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र के रहटोल बधवा निवासी संतोष साहू के रूप में की गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर (नंबर BR 33 GB 2163) को जब्त कर लिया है।

इधर, मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी रेणु देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महाजन सहनी अपने पीछे पत्नी, चार पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। जमालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया कालेश्वर सहनी ने सरकार से मृतक के परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की

 

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें