दरभंगा में 40 वर्षीय महिला का ससुराल में शव मिलने से मचा अफरातफरी मौके पर पहुंची पुलिस, मृतक महिला के भाई ने लगाया हत्या का आरोप 

 

दरभंगा /सदर:_ बृहस्पतिवार की शाम लगभग 5:30 बजे जब सभी मुसलमान इफ्तार करने के लिए जाने ही वाले थे इसी समय खबर आई की गजला प्रवीण का शव उनके ससुराल के एक कमरे में मिला है जिसको लेकर गजला परिवार प्रवीण के मायके के रिश्तेदार सीधे गजाला प्रवीण के ससुराल पहुंचे और भाई और अन्य लोगों के अनुसार गजाला प्रवीण के ससुराल वाले द्वारा बताया गया की गजाला प्रवीण ने लटक कर आत्महत्या कर ली है जबकि मृतक गजला परवीन के मायके के लोगों ने कहा की गजला प्रवीण की चौकी और एस्बेस्टस की दूरी लगभग 3 से 4 फिट है और इतनी कम दूरी में फांसी लगाना संभव नहीं है! मृतिका के भाई ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है और ससुराल के सभी लोग मौके से फरार भी हैं जो यह संकेत देता है की गजला प्रवीण की हत्या कर उसे मौत की घाट उतार दिया गया लेकिन यह हत्या है या आत्महत्या यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा ! फिलहाल सदर थाना की पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है! घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया ! मामला दरभंगा जिला के सदर थाना अंतर्गत गौसाघाट की बताई जा रही है जहां का गजाला प्रवीण का ससुराल था और शव ससुराल में मिला है! मृतिका गजाला प्रवीण का मायके नगर थाना क्षेत्र के मिलान चौक पर है! वहीं पोस्टमार्टम विभाग में मृतिका गजाला प्रवीण के मायके के लोगों ने इसे हत्या बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है!

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें