मादक पदार्थों के खिलाफ अपनाएं जीरो टॉलरेंस :_जिला पदाधिकारी।

 

मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण और सेवन पर लगाएं प्रभावी अंकुश।

 

मादक पदार्थों पर रोक के लिए NCORD (नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन) की जिलास्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

 

जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश।

 

इंडो-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश।

बेतिया:_जिला पदाधिकारी, श्री तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में NCORD (नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन) की जिलास्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण और सेवन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से व्यापक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए बहु-आयामी रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

उन्होंने कहा कि इंडो-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया, ताकि किसी भी स्तर पर अवैध गतिविधियों को पनपने का मौका न मिले।

 

उन्होंने बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि संदिग्ध जमा और निकासी की सतत निगरानी रखें तथा किसी भी असामान्य लेन-देन की सूचना तुरंत प्रशासन और पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि मनी लॉन्ड्रिंग पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों से अर्जित अवैध संपत्तियों की जांच कर आवश्यकतानुसार जब्ती की कार्रवाई की जाए।

 

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया डॉ. शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक, बगहा श्री रामानंद कुमार कौशल सहित प्रशासन, पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें