मोतिहारी, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने अभियोजन शाखा के कार्यों की समीक्षा की,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

मोतिहारी के पुलिस केंद्र में आज पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की अध्यक्षता में अभियोजन शाखा के कार्यों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस उपाध्यक्ष (मुख्यालय) भी मौजूद रहे, जहाँ जिले की कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन, समन, वारंट, कुर्की और इश्तेहार की तामिला की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने उपस्थित सभी थाना लेखकों, कोर्ट प्रभारियों, कोर्ट नायब और अभियोजन शाखा के पदाधिकारियों व कर्मियों को कड़े निर्देश दिए कि न्यायालय में कांड दैनिकी और प्रतिवेदन रिपोर्ट समय पर भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायिक कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रक्रियाओं को पारदर्शिता व तत्परता के साथ पूरा करना पुलिस की प्राथमिकता है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों की समस्याओं को सुना और बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके और अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तेज की जा सके।

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें