बेतिया:_कोजिला अग्निशन पदाधिकारी श्री मनीषा कुमार पश्चिमी चंपारण एवं अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी बेतिया श्री संजय कुमार के नेतृत्व में सब ऑफिसर प्रमोद कुमार चौहान, प्रधान अग्निक रंजीत कुमार, अग्निक चालक उपेंद्र कुमार , अग्निक बिगु कुमार, सोनू कुमार ग्रामीण क्षेत्रों में आग से बचाव एवं रोक थम के उद्देश्य से ग्राम पंचायत ओझवलिया में मुखिया मुना कुमार जी के उपस्थिति में अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों को आग लगने के प्रमुख कारणों,उसके बचाव के उपायों एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार चौहान एवं उनके कर्मी द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन कर आग लगने के स्थिति में सुरक्षित बचाव एवं रोक थम की विधियों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
अग्निशमन पदाधिकारी प्रमोद कुमार चौहान ने सभी ग्रामवासियों से अपिल की कि वे सतर्क रहे एवं बताए गए सुरक्षित उपायों का पालन कर आग की घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।।
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









