
दरभंगा:_भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने वरीय पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन देकर जिला में लगातार हों रहे दलित उत्पीड़न बलात्कार व हत्या के खिलाफ 20 फरवरी को न्याय की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास की घोषणा किया है।
श्री यादव ने कहा है कि हाल के महीना में जिला के अन्दर विभिन्न थाना अंतर्गत दलित पर हमला, हत्या व बलात्कार की घटना में घटित हुई है। जिसमें पीड़ित परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।
उन्होंने कहा हैं कि सदर थाना कांड संख्या 147/25 में प्रशासन द्वारा करवाई नहीं किया गया जिसके चलते आवेदक डोमू राम पर जानलेवा हमला किया गया। जिसका सदर थाना कांड संख्या 27/2026 दर्ज कराया गया है।
वही ट्रैफिक थाना कांड संख्या 153/2025 जो मृतक मनीष कुमार से संबंधित है जिसमें अनुसन्धान में काफी विलंब हो रहा है।
वही पतोर थाना क्षेत्र में विंदेश्वर राम हत्याकांड से संबंधित है जिसकी उच्च स्तरीय जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध करी कार्रवाई होनी चाहिए। विंदेश्वर राम हत्या कांड से संबंधित पतोर थाना कांड संख्या 10/26 दर्ज है।
वही हरिनगर में पिछले दिनों असामाजिक तत्व द्वारा दलित गांव पर हमला किया गया लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं हुई है।
विवि थाना अंतर्गत सुंदरपुर में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर दिया गया। हत्यारा पर स्पीडी ट्रायल चलाते हुए कठोर कार्रवाई होना चाहिए।
श्री यादव ने बताया कि इन सभी घटना से संबंधित पीड़ित परिवार 20 फरवरी को वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपवास पर बैठेंगे।
उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इन सभी मामलों पर कार्रवाई की जानकारी पीड़ित परिवार को दिया जाय और इन सभी कांडों कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









