अपराध और भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के साथ जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करें अधिकारी ,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी महाराजाधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह की 119वीं जयंती पर दरभंगा में श्रद्धा, सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आयुष ग्राम कार्यक्रम के आयोजन क्रम में +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय डरहार प्रखंड-बहादुरपुर दरभंगा में रंगोली, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल को लेकर इनडोर स्टेडियम में हुआ द्वितीय पूर्वाभ्यास पटना में खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार रुपये का पैकेटबंद पेयजल जब्त मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से डीएसपी सम्मानित

अपराध और भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के साथ जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करें अधिकारी ,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

 

पटना:_राज्य में सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय प्रशासनिक समीक्षा सम्मेलन के प्रथम दिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सभी जिलों के जिलाधिकारियों तथा वरीय पुलिस अधीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों ने हिस्सा लिया।


बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य की वर्तमान प्रशासनिक कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को भयमुक्त वातावरण और पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में निर्देश दिया कि राज्य में अपराध, भ्रष्टाचार और सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति को सख्ती से लागू किया जाए।
समीक्षा के क्रम में सम्राट चौधरी ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि थानों और प्रखंड कार्यालयों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता बरतने वाले या भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सम्मेलन के पहले दिन की इस बैठक को राज्य में प्रशासनिक कसावट और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें