अपराध और भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ के साथ जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करें अधिकारी ,मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी महाराजाधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह की 119वीं जयंती पर दरभंगा में श्रद्धा, सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश आयुष ग्राम कार्यक्रम के आयोजन क्रम में +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय डरहार प्रखंड-बहादुरपुर दरभंगा में रंगोली, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल को लेकर इनडोर स्टेडियम में हुआ द्वितीय पूर्वाभ्यास पटना में खाद्य संरक्षा इकाई की छापेमारी, मीठापुर के मां जानकी स्टोर से 30 हजार रुपये का पैकेटबंद पेयजल जब्त मिथिला विभूति सम्मानोपाधि से डीएसपी सम्मानित

नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल को लेकर इनडोर स्टेडियम में हुआ द्वितीय पूर्वाभ्यास

अग्निशमन दल, SDRF, सिविल डिफेंस वालंटियर एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का किया गया अभ्यास

 

दरभंगा  :- नागरिक सुरक्षा निदेशालय के तत्वावधान में आयोजित किए जाने वाले सिविल डिफेंस मॉकड्रिल को लेकर आज दरभंगा जिले के इनडोर स्टेडियम में द्वितीय पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) किया गया।

इस पूर्वाभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा किसी भी संभावित आपदा या संकट की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना।

साथ ही इसके माध्यम से संबंधित टीमों को आपातकालीन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन, बचाव कार्यों तथा राहत एवं सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

पूर्वाभ्यास के दौरान अग्निशमन दल, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), सिविल डिफेंस वालंटियर, स्वास्थ्य विभाग एवं विद्युत विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी संबंधित टीमों ने आपसी समन्वय के साथ मॉकड्रिल की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

इस दौरान आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावित व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक चिकित्सा एवं राहत पहुंचाने तथा संबंधित संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर तैयारियों का अभ्यास किया गया।

मॉकड्रिल के द्वितीय पूर्वाभ्यास के माध्यम से विभिन्न विभागों एवं बचाव दलों की कार्यप्रणाली, तत्परता तथा आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया, ताकि वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें