
दरभंगा :_पथनिर्माण मंत्री, जिलाधिकारी, दरभंगा, वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, नगर आयुक्त दरभंगा, अनुमंडल पदाधिकारी, दरभंगा एवं प्रशिक्षु अधिकारी (IAS) द्वारा संयुक्त रूप से छठ महापर्व के मद्देनजर लहेरियासराय थाना अंतर्गत KM टैंक पोखर, कोतवाली थाना अंतर्गत दिग्घी पोखर, बेंता थाना अंतर्गत गंगासागर पोखर एवं विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत हराही पोखर का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


इस दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया—
🔹 छठ घाटों की साफ-सफाई एवं समुचित प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करना।
🔹 घाटों पर बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना।
🔹 गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा व्यवस्था करना।
🔹 श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करना।
🔹 यातायात एवं पार्किंग की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करना।
🔹 आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक संसाधनों एवं बचाव दल की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
प्रशासन एवं दरभंगा पुलिस छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
Author: Mr.M.H. Khan











