पटना:_ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज दिनांक 13 नवम्बर 2026 को पटना स्थित खाद्य प्रतिष्ठान ‘विजय डेयरी’ न्यू मार्केट, पी.ओ.- जी.पी.ओ., पी.एस.- कोतवाली, सदर, पटना का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों तथा संबंधित नियमों के अनुपालन में कई अनियमितताएं पाई गईं। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित कमियां सामने आईं
खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार के अनुज्ञापन एवं पंजीकरण) विनियम, 2011 के शेड्यूल-IV के प्रावधानों का अनुपालन नहीं पाया गया।
प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मियों के स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र (Health Certificate) उपलब्ध नहीं पाए गए।
प्रतिष्ठान को प्राप्त खाद्य अनुज्ञप्ति (License) में फूड कैटेगरी के अंतर्गत ‘Oil & Fats’ अंकित नहीं पाया गया।
विभाग द्वारा पाई गई अनियमितताओं के संबंध में नियमानुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित नियमों का अनुपालन अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author: Mr.M.H. Khan










