पश्चिम चम्पारण जिले के 54वें स्थापना दिवस एवं दीपावली के पावन अवसर पर समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से समृद्ध पश्चिम चम्पारण महात्मा गांधी के चम्पारण सत्याग्रह की ऐतिहासिक भूमि है। इसकी गौरवशाली परंपराएं और मेहनतकश लोग जिले की विशिष्ट पहचान हैं।
यह शुभ अवसर हमें विकास, समृद्धि और जनकल्याण के प्रति नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी मिलकर एक विकसित, स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर एवं खुशहाल पश्चिम चम्पारण के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का प्रकाश लेकर आए।
आप सभी को जिला स्थापना दिवस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Author: Mr.M.H. Khan










