सब डिवीजनल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बेनीपुर में “गुरुवंदन–छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का भव्य आयोजन

 

बेनीपुर, 27 अक्टूबर;_(डॉ संजय कुमार सहनी)_सब डिवीजनल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बेनीपुर के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों द्वारा आज “गुरु वंदन–छात्र अभिनंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना तथा मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना रहा। इस अवसर पर प्रथम सेमेस्टर के नवागत विद्यार्थियों का स्वागत तृतीय सेमेस्टर एवं अन्य वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगोली, भक्ति गीत, वाद-विवाद एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक एवं प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने की। कार्यक्रम के समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक का कार्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उनकी जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

मंच संचालन एवं सचिव की भूमिका का निर्वहन डॉ. राजन कुमार गुप्त ने किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं भावनात्मक रूप से महाविद्यालय से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। विद्यार्थियों की ओर से मंच संचालन स्नेहा तथा नंदिनी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा, सोनू, अरमान, रेशमी, सबीहा नाज़, नाजिम, प्रीति, साक्षी, स्नेहा, भावना, सोनी, शिवानी, लक्ष्मी, शारदा, प्रियंका, निज़ाम, शिवम्, राहुल, मोनिका, प्रियांशु, साध्वी, सोनाली, अंशु, कल्याणी, पूजा, सौरभ, नंदन सहित सभी विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

धन्यवाद ज्ञापन प्राध्यापक डॉ. पल्लवी राज द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ मारुति नंदन भारद्वाज, डॉ. चंद्रवीर प्रसाद, डॉ. संजय सहनी, डॉ. सुप्रिया, डॉ. स्वाति, डॉ. मेहा कृष्ण, डॉ. इफ्फत आरा, डॉ रेहान अहमद कादरी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. सुमंत कुमार, डॉ. जोहा सिद्दीकी, डॉ. बलवंत कुमार, डॉ. कृष्णा सिंह सहित अन्य सभी प्राध्यापकगण तथा बड़ाबाबू शुभम शेखर उपस्थित रहे।


Leave a Comment

और पढ़ें