बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

धार्मिक जुलूस का निर्धारित रूट बदलने की कोशिश गलत : नेयाज अहमद

 

पूर्व से निर्धारित रूट से ही निकले धार्मिक जुलूस

 

दरभंगा 15 _सितंबर 2026:_ इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि धार्मिक जुलूस के लिए पूर्व से निर्धारित रूट में कटासा पंचायत के कठिलया में सदर SDPO-2 और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष के स्तर से बदलाव करने की कोशिश करना उचित नहीं है। प्रशासन को किसी भी धार्मिक आयोजन में पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए तथा पूर्व में तय व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि यदि किसी रूट को लेकर प्रशासन को कोई आपत्ति या सुरक्षा संबंधी चिंता है, तो संबंधित आयोजकों और स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर उसका समाधान निकाला जाना चाहिए। किसी भी पक्ष पर मनमाने तरीके से रूट बदलने का दबाव बनाना उचित नहीं है।

 

नेयाज अहमद ने प्रशासन से मांग की कि धार्मिक जुलूस पूर्व निर्धारित रूट से ही निकाला जाए और पूरे मार्ग में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि दरभंगा की सामाजिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना प्रशासन और आम नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। प्रशासन को ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचना चाहिए जिससे अनावश्यक तनाव या विवाद की स्थिति पैदा हो।

 

उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से भी शांति, संयम और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें