जिला किसान काउंसिल के 38वें जिला सम्मेलन की तैयारी हेतु बहादुरपुर में बैठक

दरभंगा :_ बिहार राज्य किसान सभा से सम्बद्ध दरभंगा जिला किसान काउंसिल के 38वें जिला सम्मेलन की तैयारी हेतु बहादुरपुर प्रखंड बिरनिया गांव के सामुदायिक भवन प्रांगण में बैठक बिहार राज्य किसान सभा काउंसिल सदस्य *सत्यनारायण मुखिया* की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए51 सदस्यीय स्वागत समिति का गठन किया गया, जिसके *अध्यक्ष प्रमेश पासवान, सचिव रामसागर पासवान एवं कोषाध्यक्ष राम प्रसाद मुखिया* बनाए गए।

बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव *श्याम भारती* ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 से 18 नवंबर को हैदराबाद में अखिल भारतीय किसान सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा, इससे पूर्व सभी स्तर के सम्मेलन संपन्न किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले के सबसे बड़े किसान आंदोलन के नेता *कॉमरेड हृदय नारायण यादव* के नाम पर सम्मेलन स्थल का नामकरण किया जाएगा। पूरे जिले भर से 455 चुने हुए प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे।

सम्मेलन में कृषि संकट, सैटेलाइट सिटी एवं औद्योगिक क्षेत्र के नाम पर जबरन किसानों की जमीन के किए जा रहे अधिग्रहण, अशोक पेपर मिल चालू करने समेत किसानों के स्थानीय मुद्दों एवं आंदोलन-सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा होगी एवं नए नेतृत्व का चुनाव किया जाएगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इससे पूर्व *30 सितंबर को पोलो मैदान (प्रेक्षा गृह), लहेरियासराय पोलो मैदानमें राज्य स्तरीय भूमि अधिकार सम्मेलन* आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे राज्य भर से 800 प्रतिनिधि भाग लेंगे। भूमि अधिकार सम्मेलन का उद्घाटन अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष *कॉमरेड अशोक ढवले* करेंगे।

बैठक में प्रस्ताव कर दरभंगा जिले को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की गई।

बैठक के बाद महंगाई विरोधी मार्च आयोजित की गई। बिरनिया चौक पर बहादुरपुर अंचल किसान काउंसिल अध्यक्ष रामप्रीत राम की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के राज में लगातार खाद्य पदार्थों समेत सभी चीजों पर मूल्य वृद्धि से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। खाद की महंगाई से किसानों की खेती संकट में है। किसान रजिस्ट्रेशन एवं OTP आईडी से किसानों को खाद दिए जाने की घोषणा से खाद लेने में किसानों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर तेजी से खाद की कालाबाजारी हो रही है।

सभा में प्रस्ताव कर महंगाई पर रोक, खाद की कालाबाजारी पर रोक एवं किसानों को उचित कीमत पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई।

सभा को ललन यादव, गौरी चौपाल, गणेश महतो, सुनील ठाकुर आदि ने भी संबोधित किया।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें