मामला दरभंगा के लहरियासराय थाना अंतर्गत रहमगंज तंदूर प्लाजा के पास का है। रात के करीब 8:00 बज रहे थे, जब मोहम्मद खालिद और उनका मित्र मोहम्मद साहिल अपनी मोटरसाइकिल से नाका नंबर 5 की ओर जा रहे थे। तभी अचानक तंदूर प्लाजा के पास दूसरी दिशा से आए दर्जनों युवकों ने उन्हें घेर लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने खालिद और साहिल को घेरकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि खालिद की जेब से पैसे भी छीन लिए। इसी बीच एक युवक ने खालिद पर डैगर से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। जब साहिल ने अपने दोस्त को बचाने की कोशिश की, तो उसे भी चोटें आई हैं।

हमले के पीछे की वजह घायल खालिद के दोस्त मोहम्मद साहिल का दावा चौंकाने वाला है। साहिल के मुताबिक:
क्रिकेट मैच का विवाद: यह सारा फसाद एक क्रिकेट मैच में हार-जीत को लेकर शुरू हुआ था।
साहिल ने बताया कि बीते बुधवार को भी इन्हीं युवकों ने उन पर हमला किया था, जिसकी FIR उन्होंने थाने में दर्ज कराई थी।
आरोप है कि FIR दर्ज होने से बौखलाए करमगंज के रहने वाले इन युवकों ने आज फिर से जानलेवा हमला बोल दिया।
आपको बता दें कि घायल मोहम्मद खालिद, जो दुमदुमा मोहल्ले के रहने वाले मुमताज के पुत्र हैं, उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज दरभंगा के DMCH अस्पताल में चल रहा है।
सवाल यह उठता है कि क्या खेल के मैदान का मुकाबला अब सड़कों पर खूनी जंग का रूप लेगा? करमगंज के उन दबंगों पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है, यह देखना बाकी है।
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









