
बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार:_ फायर स्टेशन बेतिया अंतर्गत आगामी होली पर्व के अवसर पर सार्वजनिक स्थल पर ज्वलनशील पदार्थो का दहन किया जाता है जिससे अग्निकांड की समस्या ज्यादा होती है। उक्त बातें अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी संजय कुमार ने अग्निकांड से बचाव हेतु शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होलिका दहन स्थल चिन्हित कर दहन आयोजित करने वाले समिति/ सदस्यों को अग्नि सुरक्षा से संबोधित करते हुए कही। आगे उन्होंने ने कहा की दहन स्थल पर दो ड्रम पानी रखने एवं अग्निकांड होने पर 112 अग्निशमन कार्यालय का मो 7485805905/7458805904 तुरंत संपर्क करने की सलाह दी जा रही है । मार्च से जून तक अत्यधिक गर्मी होने के कारण आग लगने की सम्भावना ज्यादा होती है इसके मद्देनजर अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा अग्निकांड से बचाव हेतु तैयारी की जा रही है।शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक,LED प्रोजेक्टर दिखाकर, किसान भाइयों , जीविका दीदी, आंगन बारी दीदी ,जनप्रतिनिधियों के साथ अग्नि सुरक्षा से संबंधित बैठक,स्कूल ,कॉलेज,हॉस्पिटल,आदि संस्थानों में मॉक ड्रिल प्रदर्शनी कर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही क्रियाशील हाइड्रेंट को चिन्हित किया जा रहा है। जिससे अग्निकांड रोकथाम एवं बचाव किया जा सके।
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









