कोरम घट जाने के कारण वैधानिक कारणों से विवश होकर समाप्त कर देनी पड़ी नगर निगम बोर्ड के विशेष बैठक के आगे की कार्यवाही

बेतिया:_ महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की सोमवार को आहूत महत्वपूर्ण बैठक करीब सवा घंटे तक ही चल सकी। बैठक में निर्धारित एजेंडे पर चर्चा के बीच नगर पार्षदों के एक-एक कर बाहर निकलने के कारण सदन में आवश्यक कोरम पूरा नहीं रह गया। अंततः बैठक को जितनी चर्चा हुई उतने पर ही समाप्त करना पड़ा।
इस घटनाक्रम पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बैठक की शुरुआत में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित हो रही थी। करीब सवा घंटे तक विभिन्न चर्चा भी हुई। लेकिन इसके बाद अपनी-अपनी बातों और कारणों से नगर पार्षद एक-एक कर बैठक से बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते सदन में उपस्थित सदस्यों की संख्या इतनी कम हो गई कि बैठक जारी रखने के लिए निर्धारित आवश्यक कोरम भी पूरा नहीं रह गया।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में बोर्ड की बैठक की कार्यवाही आगे जारी रखना संभव नहीं था। लिहाजा विवश होकर बैठक समाप्त करनी पड़ी।
Author: Mr.M.H. Khan










