मामल बेतिया बुडको में प्रतिनियुक्त सहायक परियोजना निदेशक विशाल कुमार का

बेतिया , पश्चिमी चंपारण :_ क्षेत्र भ्रमण के दौरान बेतिया के संवेदकों और प्रबुद्धजनो में हुई बात चीत से पता चला कि बेतिया प० चम्पारण बुडको में प्रतिनियुक्त सहायक परियोजना निदेशक विशाल कुमार जिनकी सेवा योजना एवं विकास विभाग की है। विशाल कुमार जब से बेतिया में पदस्थापित हुए हैं तबसे लेकर आज तक इनका कार्यकाल संदेहास्पद है। उक्त बातों से संबंधित आवेदन पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने विभाग को प्रेषित कर कहा है कि इनको इंजीनियरिंग से सम्बंधित कुछ भी नहीं आता है। इनको प्राक्लन तैयार करने नहीं आता है और न ही इनके द्वारा बिल बनाया जाता है। बिल बनाने के लिए एक अलग से असिस्टेंट रखे हैं। इन्हे एक पृष्ठ इंग्लिश लिखने में हजारो अशुद्धियाँ होती है। मुझे यह संदेह है कि यह किसी अन्य विशाल कुमार के नाम से नौकरी करते हैं। इनकी अज्ञानता के वजह से बेतिया बुडको में कोई विकास का कार्य नहीं हो पा रहा है और न ही ये किसी कार्य का निरिक्षण करते है और न ही संवेदकों एवं आम जनता का फोन उठाते है। ये मापी पुस्तिका किसी अन्य से समझ कर लिखते हैं, स्वयं से नहीं लिख पाते है और सिर्फ संवेदकों से रुपया कितना दीजियेगा से सम्बंधित बात करते है। वरीय अधिकारीयों की भी बात इनके पल्ले नहीं पड़ती है और न ही यह किसी की बात सुनाने में भरोसा रखते है।
आगे विधायक ने लिखा है कि कि इनकी दक्षता परीक्षा ली जाय या फिर यही विशाल कुमार है इसकी जाँच की जाय क्योकि कोई इंजीनियर इतना अज्ञानी नहीं हो सकता है। जनहित एवं सरकार हित में इसकी जाँच होनी अति आवश्यक है।
Author: Mr.M.H. Khan











