दरभंगा :_ अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर CHARDS संस्था एवं Just Rights for Children (JRC) के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास मित्र सनोज राम ने की, जबकि संचालन सुनील पासवान ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता बाल संरक्षण कार्यकर्ता मनोहर कुमार झा रहे।
मनोहर कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ केवल नारा नहीं, बल्कि विकसित भारत का आधार है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गंभीर आघात है। उन्होंने सभी से अपील की कि बाल विवाह की सूचना तुरंत 1098 और 112 पर दें।
इस अवसर पर रेनू कुमारी, रानी कुमारी, संजू कुमारी, सुनीला कुमारी, रेखा कुमारी, ममता कुमारी, सुनीता कुमारी आदि बच्चियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और बाल विवाह मुक्त पंचायत का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अंत में सभी ने शपथ ली – “हम अपने गांव में एक भी बाल विवाह नहीं होने देंगे।”
Author: Mr.M.H. Khan







