हिन्द स्वराज पीठ, दरभंगा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन: गांधी के ‘हिन्द स्वराज’ को समकालीन संदर्भों में समझने पर जोर एलएनजेपी अस्पताल के तीन चिकित्सकों पर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को कराया गया बंद NMCH, पटना में इलाजरत राघोपुर-दियारा नाव दुर्घटना के घायलों एवं उनके परिजनों से माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बेतिया से बड़ी खबर, जहां नगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है नालंदा में सिपाही अजीत मौत मामले में बड़ा खुलासा: शराब तस्करों की थ्योरी निकली झूठी, महिला दारोगा समेत 5 गिरफ्तार

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान से बिहार के स्वास्थ्य संस्थानों को बेहतर बनाने की पहल तेज

स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त स्वास्थ्य संस्थानों की दिशा में बिहार की मजबूत पहल

कायाकल्प अभियान में बिहार की प्रगति जारी, 10,175 स्वास्थ्य संस्थानों में कार्य प्रगति पर

दरभंगा:_ बिहार में आम लोगों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत जिला अस्पतालों से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक साफ-सफाई, रंग-रोगन, आवश्यक मरम्मत, शुद्ध पेयजल, शौचालय एवं मरीजों और उनके परिजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाते हुए मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।

अभियान के अंतर्गत 13 अक्टूबर 2026 को प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, राज्यभर में कुल 12,067 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इनमें 94.69 प्रतिशत प्रविष्टियों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं, 6750 से ज्यादा स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित कार्य प्रगति पर हैं। यह अभियान राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक सुधार और रखरखाव के कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

*विभिन्न श्रेणियों के स्वास्थ्य संस्थानों में कार्य*

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित योजना के तहत राज्य के विभिन्न श्रेणियों के स्वास्थ्य संस्थानों में रखरखाव, रंग-रोगन एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत 35 जिला अस्पतालों, 56 अनुमंडलीय अस्पतालों, 49 रेफरल अस्पतालों, 342 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 110 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 147 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 844 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा 8,721 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।

*स्वास्थ्य संस्थानों के कायाकल्प को मिलेगी गति, रंग-रोगन एवं मरम्मत कार्यों के लिए 70.55 करोड़ रुपये आवंटित*

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत बिहार के स्वास्थ्य संस्थानों में रंग-रोगन, लघु मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कुल 70.55 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। इसके तहत जिला अस्पतालों को प्रति अस्पताल 10 लाख रुपये, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रति संस्थान 5 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 1.75 लाख रुपये, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 1 लाख रुपये, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 75 हजार रुपये तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को प्रति केंद्र 30 हजार रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना, परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाना तथा मरीजों को बेहतर, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

*पोर्टल के माध्यम से प्रगति की निगरानी*

अभियान के तहत पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की प्रविष्टियों, तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृतियों तथा कार्यों की प्रगति की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि स्वीकृत योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द स्वास्थ्य संस्थानों और आम नागरिकों तक पहुंच सके। स्वास्थ्य विभाग की यह पहल बिहार की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित, सुविधायुक्त एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें