
देकुलीचट्टी (बहादुरपुर) दरभंगा ;_ भाकपा (माले) मेकना टीकापट्टी देकुलीलोकल कमिटी व खेग्रामस के संयुक्त तत्वाधान में वर्षों से बसे हुए भूमिहीनों को जमीन का पर्चा देने,ग्रामजी में जॉबकार्ड धारियों को काम देने, सोनकी थाना द्वारा भू- माफियाओ को संरक्षण देने,
बंद पड़े नल जल चालू करने, पेयजल संकट दूर करने व खाद का किल्लत दूर करने सहित 9 सूत्री मांग पर बहादुरपुर प्रखंड के देकुली चट्टी में
अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धरना का नेतृत्व भाकपा (माले) प्रखंड सचिव विनोद सिंह, जिला कमिटी सदस्य सबरी देवी, शिवशंकर लाल देव, हीरा लाल महतो, लक्ष्मी देवी आदि ने किया। धरना को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) प्रखंड सचिव बिनोद सिंह ने कहा वर्षों वर्ष से भूमिहीन गरीब घर बना कर रह रहे हैं लेकिन आज तक पर्चा नही दिया गया सरकार लम्बी लम्बी बातें करते हैं लेकिन बङे पैमाने पर दलित महादलित सरकार के द्वारा छले जातें हैं प्रसाशन के द्वारा ज्यादा तर पर्चा देते हैं उस जमीन पर गरीब का दखल देहानी नही या या जिस जमीन पर घर बना कर रह रहे उस जमीन का पर्चा नही दिया जा रहा यह सरकार का छलावा नही तो क्या है जी राम जी के तहत जौब कार्ड धारी को रोजगार नही दिया जा रहा अफसर मंत्री माफिया का लुट राम जी योजना रह गया है।धर्मेंद्र लाल देव, पुलकित मंडल,आशा देवी, गोलन देवी, रेणु देवी, सुरज सदा, महावती देवी सहित दर्जन लोग अनिश्चित कालीन धरना में मौजूद है।

Author: Darpan 24 News











