
दरभंगा:_ यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन द्वारा अपने लंबित मांगों के लिए प्रस्तावित हड़ताल के निमित्त आज एक सभा का आयोजन यूएफबीयू के जिला संयोजक श्री रमण कांत मिश्रा की अध्यक्षता में की गई, जैसा कि ज्ञात है पूरे देश के बैंक कर्मी सप्ताह में पांच दिन कार्यदिवस के लिए जिसे सरकार ने 2024 में ही मान लिया था अभी इसके लिए वादा खिलाफी कर रही है ..दूसरे प्रमुख मांगो में पीएलआई का मुद्दा है जिसमें सरकार बैंकों में अनावश्यक दखल देकर बैंक कर्मियों के बीच विभेद पैदा कर कर रही है ..इसके तहत पांच प्रतिशत टॉप प्रबंधन को पनचानवे प्रतिशत हिस्सा जबकि पनचानवे प्रतिशत अन्य कर्मियों को पांच प्रतिशत का हिस्सा दिया जा रहा है .. अन्य मांगो में 2024 में हुए बैंक कर्मियों के लिए हुए द्विपक्षीय समझौते के तहत मान ली जी मांगो को लागू नहीं करना है ..यूएफबीयू के वरिष्ठ नेता श्री अजीत कुमार सिंह , श्री प्रदीप मिश्रा ने आगामी 11 सितंबर को एक दिन , 28,29,30 सितम्बर को तीन दिन और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन होने वाले हड़ताल को शत प्रतिशत सफल करने का आह्वान किया..ट्रेड यूनियन के श्री फूल कुमार झा , सत्यप्रकाश चौधरी, राजीव चौधरी , नारायण जी झा ने भी अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की ..सभा में यू एफ बी यू के सह संयोजक कुमार बिष्णु, यशवंत कुमार, केनरा बैंक से कैलाश कुमार, अमित कुमार , इंडियन बैंक से कुमारी कोमल , सेंट्रल बैंक से प्रशांत कुमार , नवीन भारती , पीएनबी से अतनु सिन्हा , सुनील झा , सन्नू ठाकुर बैंक ऑफ बड़ौदा से भूपेश कुमार आदि ने भी अपने विचार रखा

Author: Darpan 24 News










