माननीय राज्यसभा सांसद ने एयरपोर्ट टर्मिनल, दिल्ली मोड़ बस स्टैंड, मिथिला शोध संस्थान एवं एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य का लिया जायजा*

दरभंगा, 17 अगस्त, 2026 :-माननीय राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा द्वारा आज दरभंगा जिला अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

 

इस दौरान उन्होंने नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन पर चल रहे निर्माण कार्य, दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड में निर्माणाधीन कार्य, मिथिला शोध संस्थान तथा एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य का बारी-बारी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी, संबंधित अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

माननीय राज्यसभा सांसद ने सभी स्थलों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं से संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति, निर्धारित समय-सीमा तथा कार्य में आ रही कठिनाइयों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने योजनावार अब तक की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि दरभंगा में संचालित ये सभी परियोजनाएं जिले के विकास एवं आमजन की सुविधा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने से जिले में आवागमन, परिवहन, पर्यटन, शिक्षा, शोध एवं अन्य क्षेत्रों में व्यापक बदलाव आएगा तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

माननीय सांसद ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी एवं प्रगति की सतत समीक्षा सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

 

उन्होंने संबंधित विभाग को आपस में समन्वय स्थापित करते योजनाओं जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

 

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने भी संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को माननीय सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप सभी योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विभिन्न परियोजनाओं की तकनीकी एवं भौतिक प्रगति के संबंध में माननीय सांसद को विस्तृत जानकारी दी गई।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें