डॉ. भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का करें प्रयास :_जिला पदाधिकारी

 

हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक।

 

हम सभी इन संदेशों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का प्रयास करें।

 

जिलाधिकारी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

 

अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि।

 

बेतिया:_ भारतीय संविधान के निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने माल्यार्पण कर बाबा साहेब को शत-शत नमन किया।

 

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। अधिकारियों ने एकजुट होकर बाबा साहेब के आदर्शों को स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

इस मौके पर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम सभी को उनके सिद्धांतों को याद करते हुए उन्हें अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। हम सभी इन संदेशों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का प्रयास करें।

 

उन्होंने सभी से अपील की कि सामाजिक समरसता और समानता के मूल्यों को अपनाकर समाज को और सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

 

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र हर किशोर राय, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, निदेशक डीआरडीए अरुण प्रकाश, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता नगमा तबस्सुम, मो. अहमद अली, पीजीआरओ बेतिया अनुमंडल मासूम अंसारी सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें